BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धर्मसंकट में पक्ष - विपक्ष , विधानसभा देखें या निकाय चुनाव, जाने आज के विषय ...

धर्मसंकट में पक्ष - विपक्ष , विधानसभा देखें या निकाय चुनाव, जाने आज के विषय ...
Share

रायपुर : विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को कवर्धा हिंसा पर जोरदार हंगामा होने के संकेत हैं। आसार इस बात के भी है कि अनुपूरक और पांच विधेयकों को पारित करने के बाद सत्र स्थगित कर दिया जाए।

ज्ञातव्य है कि मंगलवार को सदन में पीएम आवास पर विपक्ष ने इतना हंगामा किया कि स्पीकर ने दिन भर की कार्रवाई स्थगित कर दी। सवा घंटे बाद ही सदन की कार्रवाई स्थगित हो गई और उसके बाद लगभग सारे मंत्री, विधायक चुनाव नगरीय निकाय चुनाव प्रचार में रवाना हो गए।

बुधवार को भी कुछ ऐसा ही होने के अंदेशा है। प्रश्नकाल में चिटफंड और धान पर तीन सवाल हैं। धान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का प्रश्न है। धान पर हंगामे में प्रश्नकाल निकलेगा और इसके बाद फिर कवर्धा विवाद।

ज्ञातव्य है, नगरीय निकाय चुनाव के लिए 20 दिसंबर को मतदान है। 24 घंटे पहले प्रचार-प्रसार समाप्त हो जाएगा। अर्थात 18 दिसंबर की शाम के बाद प्रचार बंद। कुछ नगर निगम दोनों पक्षों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है।

ऐसे में, दोनों पक्ष-विपक्ष दोनों के लिए धर्मसंकट की स्थिति है। जिस निकाय के प्रभार मिला है, उसे देखें या फिर विधानसभा। आज जैसे ही स्पीकर ने कार्यवाई खतम करने का ऐलान किया, मंत्री और विधायक अपने प्रभार वाले इलाकों के लिए रवाना हो गए।
 


Share

Leave a Reply