BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

होली के रंगों से आंखों को बचाएं, 10 सावधानियां

होली के रंगों से आंखों को बचाएं, 10 सावधानियां
Share

  होली के त्योहार में सब मस्त रहते हैं लेकिन इस मस्ती में जहां त्वचा और बालों की देखभाल करने की जरूरत है, तो वहीं आंखों का (holi eye care tips) सबसे ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा हैं, अत: इस पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इसमें की कई थोड़ी सी लापरवाही बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।

आप तो यह बिलकुल भी नहीं चाहते होंगे कि इस रंग-बिरंगे त्योहार में 'रंग में भंग' पड़े। तो आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें जिसका ध्यान रखना जरूरी है। यहां जानते हैं कि कैसे आप होली में रंग खेलते समय अपनी कोमल आंखों का ख्याल रख सकते हैं ताकि आपकी आंखों को होली के रंगों से किसी तरह का कोई नुकसान न हो सके-holi ke liye eyes care tips

पढ़ें 10 खास सावधानियां- 

1. होली खेलते समय सन ग्लासेस का जरूर इस्तेमाल करें, क्योंकि ये आपकी आंखों को रंग से बचाए रखने में काफी हद तक मदद करेंगे।

2. सबसे पहले आप इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप केमिकल रंगों से दूर रहें। ये रंग आपकी त्वचा, आपके बाल और आपकी आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाए रखने में ही आपकी समझदारी है।

 

3. अगर आपकी आंखों में रंग चला गया है तो उसे हाथों से बिलकुल भी न मसलें, क्योंकि ऐसा करने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।


4. रंगों में सीसे के कण मौजूद होते है, जो कि आंखों के कोर्निया को नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: ऐसे समय जब आंखों में रंग चला गया हो और आंखों में दर्द होता है या पानी आ रहा हो तो तुरंत जांच करवाएं, अन्यथा संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

5. यदि आप किसी को रंग लगा भी रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि किसी से जबरदस्ती न करें, क्योंकि ऐसे में गलती से आंखों में भी कलर जा सकता है।

6. यदि आपकी आंखों में बहुत जलन हो रही है या आपकी आंखें लाल पड़ गई हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, थोड़ी-सी लापरवाही आंखों के लिए भारी पड़ सकती है।

7. होली खेलते समय गुब्बारों का इस्तेमाल नहीं करें। खास कर किसी के आंखों पर रंग से भरा गुब्बारा ना फेंकें।

8. आंखों में रंग जाने पर सबसे पहले अपनी आंखों को साफ पानी से धोएं और बार-बार अपनी आंखों में पानी डालते रहें।

9. अगर गलती से भी आंखों में रंग चला गया है और यदि दिखाई देने में समस्या आ रही हो तो तुरंत ही डॉक्टरी सलाह लें। अपने मन से किसी भी आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से बचें।

10. होली खेलने के बाद अगर आंखों में असहजता लग रही हो तो थोड़ा-सा गुलाब जल एक रुई के फाहे में लेकर आंखों पर पट्‍टी रखें, आराम न होने की स्थिति में तुरंत आंखों का इलाज करवाएं।


Share

Leave a Reply