BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रक्षक बना भक्षक : ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, कांस्टेबल समेत 4 गिरफ्तार

रक्षक बना भक्षक : ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, कांस्टेबल समेत 4 गिरफ्तार
Share

 मुरादाबाद. चंदौसी स्टेशन पर बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में हत्या के बाद जिस युवती का शव मिला था, उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ था. स्लाइड जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या के अलावा दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है.

इस मामले में बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है. आरोपी सिपाही निलंबित कर दिया है. बरेली में निजी कंपनी में नौकरी करने वाली अलीगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवती का शव 29 जून को बरेली से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की दिव्यांग बोगी में मिला था. पोस्टमार्टम में गला दबाने की पुष्टि होने पर चंदौसी जीआरपी थाने में अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी.

युवती के परिजनों ने कॉल रिकॉर्डिंग और पुरानी बातचीत के आधार पर चार लोगों पर संदेह जताया था. इसके बाद जीआरपी ने बरेली के कारपेंटर इश्तियाक अहमद, बरेली की निजी कंपनी में काम करने वाले शाहजहांपुर के एसआर राजपूत उर्फ शीशराम, अलीगढ़ के अवधेश कुमार और बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार को मामले में आरोपी बनाया था. पोस्टमार्टम के समय बनाई गई स्लाइड की जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है. स्लाइड रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


Share

Leave a Reply