नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मुख्यमंत्री की चुनाव रैली से जनता को हुई परेशान , बृजमोहन बने सहारा , देखे तस्वीरे ...

मुख्यमंत्री की चुनाव रैली से जनता को हुई परेशान , बृजमोहन बने सहारा , देखे तस्वीरे ...
Share

दुर्ग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भिलाई 3 में आयोजित चुनावी रैली को लेकर देर शाम नेशनल हाईवे को घंटो तक रोका गया। कुम्हारी से लेकर सुपेला तक ट्रैफिक पूरी तरह से जाम रहा। इस जाम में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी सिरसा चौक में फंसे रहे।

इस दौरान अपनी कार से उतर कर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसरों से पूछा कि मुख्यमंत्री कितनी देर में आ रहे हैं इस बात का जवाब पुलिस प्रशासन नहीं दे सका उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमें पता नहीं कि मुख्यमंत्री कब यहां से गुजरेंगे।

इस बात से नाराज बृजमोहन अग्रवाल ने उनसे कहा कि बिना पूर्व सूचना के घंटों अनावश्यक ट्रैफिक जाम रखकर जनता को परेशान करना उचित नहीं है। देखिए एम्बुलेंस भी यहा जाम में फंसी है। यह कह कर उन्होंने फौरन ही ट्रैफिक जाम खुलवाया इस दौरान जाम में फंसी जनता ने राहत की सांस लो बृजमोहन अग्रवाल को धन्यवाद दिया और आभार जताया।

यह घटनाक्रम देख कांग्रेसियों ने बृजमोहन अग्रवाल पर एक तरह से हमला बोल दिया, उन से उलझने की कोशिश करने लगे। यह घटनाक्रम की सूचना मिलते ही भाजपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और कांग्रेसियों का प्रतिकार किया।

इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपनी राजनीतिक रैली के लिए नेशनल हाईवे जाम कर जनता को परेशान करना उचित नही था बस इसी बात का हमने विरोध किया है ।

 

 


Share

Leave a Reply