पुणे टेस्टः भारत ने 601/5 रन पर पारी घोषित की
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के एमसीए
स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट
गंवाकर 601 रन बनाए और पहली पारी घोषित कर दी. विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए
रविन्द्र जडेजा ने भी 91 रन की बहुमूल्य पारी खेली वही साउथ आफ्रिका की तरफ से रबाड़ा ने 3
विकेट अपने नाम किया







.jpeg)












