लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

पंजाब चुनाव 2022: शिकायत के बाद चुनाव आब्जर्वर ने जब्त की अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी, जाने क्या है मामला

पंजाब चुनाव 2022: शिकायत के बाद चुनाव आब्जर्वर ने जब्त की अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी, जाने क्या है मामला
Share

मोगा, चुनाव आब्जर्वर ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को गांव लंडेके जाते समय रास्ते में रोका। आब्जर्वर ने सोनू की गाड़ी जब्त कर उन्हें दूसरी गाड़ी में घर भेज दिया और उन्हें घर में ही रहने के निर्देश दिए हैं। अकाली दल के पोलिंग एजेंट दीदार सिंह ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि सोनू सूद मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम ने सोनू सूद को फॉलो किया और आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। आगे की कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा जा रहा है।
सोनू सूद की निजी गाड़ी को थाना सिटी वन में खड़ा कर दिया गया है। सोनू सूद का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है। उन्होंने किसी भी तरह से मतदाताओं को प्रभावित नहीं किया। मैं तो सिर्फ अपने समर्थकों से रिपोर्ट ले रहे थे। डिप्टी कमिश्नर हरीश नैयर का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी से तलब की है। इस बारे में प्रशासन का कहना है कि अगर आराेप सही पाए गए ताे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गाैरतलब है कि रविवार सुबह से ही सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद हर बूथ पर मतदाताओं से मिल रहे थे। मालविका माेगा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
 


Share

Leave a Reply