BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आज, जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आज, जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच
Share

 खेल डेस्क: आज आईपीएल में पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. मैच पंजाब के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. जबकि इससे ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए मैदान आएंगे. पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद मौजूदा सीजन में अपना पांचवां मैच खेलने मैदान पर उतरेंगी. पंजाब और हैदराबाद ने अब तक चार मैचों में से दो जीते और दो हारे हैं. पंजाब पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा कर आ रही है. पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद ने भी अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हार का स्वाद चखाया था.

-कौन किस पर भारी

PBKS vs SRH IPL 2024: आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का आमना सामना कुल 21 बार हुआ है. इसमें पंजाब के खिलाफ हैदराबाद का पलड़ा भारी है. हैदराबाद ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि पंजाब ने 7 मैच जीते है.

-पिच रिपोर्ट
PBKS vs SRH IPL 2024: हाल ही में बना मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए सूटेबल माना जाता है. हालांकि यह पिच बल्लेबाजों के लिए कुछ ज़्यादा अनुकूल रहती है. वहीं इस पिच पर तेज़ गेंदबाजों को मदद मिलती हैं. महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम संतुलित विकेट माना जा सकता है.

-कहां देखें मैच
PBKS vs SRH IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास है. स्टार स्पोर्ट्स के किसी भी नेटवर्क पर आप लाइव मैच का मजा ले सकते है.

-मोबाइल पर कैसे देखें लाइव मैच?
PBKS vs SRH IPL 2024: मैच लाइव देखने के लिए भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप डाउनलोड करें. जिसके बाद आप फटाफट लीग का फ्री लुफ्त उठा सकते है.

-पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11

PBKS vs SRH IPL 2024: पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन/सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा (इम्पैक्ट सब: अर्शदीप सिंह).

PBKS vs SRH IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, मयंक अग्रवाल/नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे (इम्पैक्ट सब: जयदेव उनादकट).


Share

Leave a Reply