नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हाथी से टकरा कर पटरी से उतरी पुरी-सूरत एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप

हाथी से टकरा कर पटरी से उतरी पुरी-सूरत एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप
Share

नई दिल्ली। रविवार को पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन जब हातीबारी और मानेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच रात 2.04 बजे पहुंची तो उसके सामने एक हाथी आ गया, जिससे टकराने के बाद ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और ना ही किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर है लेकिन इस घटना से हड़कंप जरूर मच गया। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने इसकी जानकारी दी है। 


ओडिशा के संबलपुर डिविजन में सोमवार तड़के पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक हाथी आ गया। जब तक ट्रेन को रोका जाता जब तक ट्रेन की हाथी से टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। यह हादसा हटिबारी और मानेश्वर रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। 

Share

Leave a Reply