नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गाल बजाना छोड़ कर मुख्यमंत्री पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाकर लोगों को राहत दें : भाजपा

गाल बजाना छोड़ कर मुख्यमंत्री पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाकर लोगों को राहत दें : भाजपा
Share

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी घटा देने के बावजूद छत्तीसगढ़ में वैट नहीं घटाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। श्री साय ने कहा कि गाल बजाने के बजाय मुख्यमंत्री बघेल पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाकर छत्तीसगढ़ को लोगों को राहत पहुँचाने काम करें, तो ज़्यादा अच्छा होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी घटाकर देश को राहत प्रदान की है और राज्यों से अपने-अपने हिस्से के वैट को घटाने की अपील की है। बात-बेबात भाजपा शासित राज्यों को उलाहना देती प्रदेश सरकार अब इधर-उधर की बातें करने के बजाय अपने हिस्से का वैट उसी तरह क्यों नहीं घटा रही है जैसा देश के भाजपा शासित प्रदेशों में वैट घटाकर लोगों को राहत पहुँचाने का काम किया गया है। श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल को अपनी आदत में सुधार करने की ज़रूरत है। कुर्सी बचाने की ज़द्दोज़हद में वे प्रदेश की जनता का हित ही भुला बैठे हैं।


Share

Leave a Reply