BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वेब सीरीज एके-47 में शामिल हुईं राधिका मदान

वेब सीरीज एके-47 में शामिल हुईं राधिका मदान
Share

जब से वेब सीरीज एके-47 की घोषणा हुई है, यह लगातार चर्चा में है। रवि किशन और अभिनेता शेखर सुमन इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री राधिका मदान भी इससे जुड़ गई हैं। इससे पहले भी उन्हें सीरीज में देखा जा चुका है और अब एके-47 का हिस्सा बन राधिका बहुत खुश हैं। हालांकि, उनके किरदार से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राधिका की एके-47 में एंट्री हो गई है। इसमें वह एक अहम भूमिका निभाने वाली हैं। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है। अगर बात बन जाती है तो राधिका पहली बार भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन और शेखर सुमन जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। जब राधिका के पास इस सीरीज का प्रस्ताव आया तो उन्होंने फौरन इसका हिस्सा बनने के लिए हां कर दी।

दर्जनों भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके रवि किशन की यह चौथी सीरीज है। इससे पहले उन्हें रंगबाज, मत्स्य कांड और द व्हिसल ब्लोअर में देखा जा चुका है। दूसरी तरफ शेखर सुमन एके-47 के जरिए ओटीटी पर कदम रख रहे हैं।
यह सीरीज 1990 के दशक में बिहार से जुड़े छात्र राजनीति के बदलते स्वरूप के तहत समाज में बढ़े अपराधीकरण पर आधारित है। एके-47 में 1990 के दशक के दौरान हुए अपराध, राजनीति और छात्र राजनीति से लेकर तमाम जातीय समीकरणों के बनने और बिगडऩे की कथा बताई गई है। इसमें दर्जनों चर्चित चेहरे शामिल हैं। इस साीरीज की शूटिंग झारखंड के अलग-अलग जिलों में की गई है। 10 एपिसोड वाली इस सीरीज में मुंबईया तेवर भी नजर आएगा।

राधिका पिछली बार वेब सीरीज फील्ड लाइक इश्क में नजर आई थीं। पिछले साल 23 जुलाई को यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। राधिका, अमोल पराशर और रोहित सराफ इसमें मुख्य भूमिका में थे। इससे पहले राधिका को वेब सीरीज रे में देखा गया था। इसमें भी उन्होंने अपने किरदार दिव्या दीदी के लिए दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी थी। इस सीरीज के जरिए भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि दी गई थी।

राधिका ने फिल्म पटाखा से बॉलीवुड में आगाज किया था। इसके उन्हें फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता में देखा गया। राधिका अंग्रेजी मीडियम और शिद्दत जैसी फिल्मों में भी दिखीं। जल्द ही वह विशाल भारद्वाज की फिल्म कुत्ते में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। राधिका ने टीवी से बॉलीवुड का रुख किया था। सबसे पहले वह झलक दिखला जा 8 में बतौर प्रतियोगी नजर आई थीं। इसके बाद धारावाहिक मेरी आशिकी तुम से के जरिए वह घर-घर में लोकप्रिय हुईं।


Share

Leave a Reply