रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम को मिली पेरोल, जानिये किस वजह से मिला
डेरा सच्चा चीफ गुरमीत राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए कोर्ट ने पेरोल पर शुक्रवार को जाने की इजाजत दी है. राम रहीम दो महिला अनुयायियों के साथ रेप के जुर्म में साल साल 2017 से ही 20 साल की जेल में सजा काट रहा है. इससे पहले, हरियाणा के रोहतक में स्थित सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिये 'आपात पैरोल' मांगी थी.
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh, who is undergoing a 20-year jail sentence for raping two followers, was granted parole today to look after his ailing mother.
— ANI (@ANI) May 21, 2021
(File photo) pic.twitter.com/YtdTPHm2jC
राम रहीम ने अपनी मां की बीमारी के संबंध में जेल अधिकारियों के सामने कुछ दस्तावेज पेश किये थे. इससे पहले, जेल अधिकारियों ने कहा कि डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां नसीब कौर के मिलने के लिये 21 दिन की पैरोल मांगी थी.
सुनारिया जेल के अधीक्षक सुनील सांगवान ने फोन पर समाचार एजेंसी 'पीटीआई' को बताया था कि, 'आपात पैरोल की अर्जी दाखिल किये जाने के बाद हमने इस संबंध में हरियाणा पुलिस को पत्र लिखकर उनसे एनओसी मांगी थी.'
जेल अधिकारियों ने डेरा प्रमुख की मां की बीमारी से संबंधित दस्तावेज सत्यापन के लिये संबंधित अधिकारियों को भेज दिये थे. गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को अक्टूबर 2020 में अपनी बीमार मां से मिलने के लिये एक दिन की पैरोल दी गई थी.







.jpeg)












