BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: राहुल ने शाह से मांगा इस्तीफा, कहा- मेरा फोन भी हुआ टैप

बड़ी खबर: राहुल ने शाह से मांगा इस्तीफा, कहा- मेरा फोन भी हुआ टैप
Share

नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कथित पेगासस जासूसी केस को लेकर पूरा विपक्ष लामबंद है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विपक्षी दलों के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने पेगासस का इस्तेमाल राजनीतिक हथकंडे के तौर पर किया है। सरकार ने मेरा फोन टैप भी कराया। सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जासूसी कांड पर विपक्ष एकजुट है। गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ न्यायिक जांच कराने की भी मांग की।


विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसदों ने कथित तौर पर जासूसी मामले की न्यायिक जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की। लोकसभा और राज्यसभा के कई कांग्रेस सदस्यों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस के कई अन्य सांसद इस मौके पर मौजूद थे।


केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से पेपर छीनकर फाड़ने के आरोप में सांसद शांतनु सेन को निलंबित कर दिया गया है। शांतनु सेन को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। शांतनु सेन पर आरोप है कि कथित जासूसी कांड पर केंद्रीय मंत्री को बोलने से रोक दिया। राज्यसभा के सभापति ने सांसद शांतनु सेन के खिलाफ कार्रवाई की है।


Share

Leave a Reply