आलिया-रणबीर के पड़ोसी बनने जा रहे हैं राहुल-अथिया, शादी के बाद इस घर में होंगे शिफ्ट....
केएल राहुल और अथिया शेट्टी इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। जी दरअसल खबरें हैं यह कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जी हाँ, कहा जा रहा है दोनों इस साल शादी करने वाले है। वहीं, इस बीच खबर आई थी कि दोनों ने साथ में रहने के लिए बांद्रा के कार्टर रोड के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले है। अब जो लेटेस्ट अपडेट मिली है
उसके अनुसार, कपल को अपने सपनों का घर मिल गया है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने मुंबई में पाली हिल के एक अपार्टमेंट में पूरा नौंवा फ्लोर खरीदा है। इसे नये घर की सजावट आथिया की मां माना शेट्टी करेंगी।जी हाँ और एक रिपोर्ट में बताया गया कि ये अपार्टमेंट सुनील शेट्टी और माना ने अपनी बेटी के लिए खरीदा है। इसी के साथ एक अन्य सूत्र की मानें तो इसे केएल राहुल ने खरीदा है।
इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि शादी के बाद अथिया और राहुल इसमें रहेंगे। हालांकि एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जब तक ये अपार्टमेंट बनकर तैयार नहीं हो जाता तब तक वो किराए के अपार्टमेंट में रहेंगे। इस फ्लैट का किराया 10 लाख रुपये है और ये आलीशान फ्लैट है।







.jpeg)












