BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना वैक्सीन को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछे ये 4 सवाल

कोरोना वैक्सीन को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछे ये 4 सवाल
Share

देश में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण और खतरनाक होता जा रहा है. राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में कोरोना की स्थिति बिगड़ने के बाद राज्य सरकार की तरफ से इसकी रोकथाम को लेकर नए कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा है. राजस्थान और गुजरात, हिमाचल प्रदेश समेत फिर से कुछ राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है. ऐसे में इस वक्त लोग बेसब्री के साथ कोरोना वैक्सीन के आने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन देश में मार्च तक या उससे पहले आ सकती है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ट्वीट कर चार सवाल किए गए हैं.


राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को जरूर राष्ट्र को यह बताना चाहिए कि-


1-सभी कोरोना वैक्सीन में से भारत सरकार किसे चुनेगी और क्यों?


2-किसे पहले कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जाएगी और इसके वितरण की क्या रणनीति रहेगी?


3-क्या वैक्सीन को मुफ्त सुनिश्चित किए जाने के लिए पीएम केयर्स फंड का इस्तेमाल किया जाएगा?


4-कब तक भारतीयों को वैक्सीन दी जाएगी?

 

 


Share

Leave a Reply