नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ट्विटर पर राहुल गाँधी ने की छंटनी, जानिए क्यों किया कई नेताओं को अनफॉलो...

ट्विटर पर राहुल गाँधी ने की छंटनी, जानिए क्यों किया कई नेताओं को अनफॉलो...
Share

नई दिल्ली।  राहुल गांधी ने बुधवार को अचानक ट्विटर पर कई नेताओं और पत्रकारों को अनफॉलों कर दिया। 1 ही दिन में राहुल द्वारा कई दिग्गजों को अनफॉलो किए जाने से सियासी हलचल तेज हो गई।

पार्टी ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि राहुल के ट्विटर अकाउंट को रिफ्रेश किया जा रहा है। इसलिए कई अकाउंट्स को अनफॉलो किया गया है। रिफ्रेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया जाएगा।
राहुल ने कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुई प्रियंका चतुर्वेदी और स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को भी अनफॉलो कर दिया। राजदीप सरदेसाई समेत कई दिग्गज पत्रकारों को भी राहुल अब फॉलो नहीं कर रहे हैं।


जिन लोगों को अनफॉलो किया गया है उनमें उनके ही कार्यालय में काम करने वाले कुछ कर्मचारी भी शामिल है। इसके अलावा राहुल ने तरूण गोगोई, अहमद पटेल समेत कई ऐसे नेताओं को अनफॉलो किया है जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

मीडिया खबरों के अनुसार, मंगलवार सुबह राहुल गांधी 281 लोगों को फॉलो कर रहे थे। बुधवार शाम तक यह संख्या घटकर 219 रह गई।

 


Share

Leave a Reply