नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राहुल गाँधी ने कहा - एनआरसी व एनपीआर हिन्दुस्तान के गरीब लोगों पर एक टैक्स है

राहुल गाँधी ने कहा - एनआरसी व एनपीआर हिन्दुस्तान के गरीब लोगों पर एक टैक्स है
Share

रायपुर | कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने एनआरसी और एनपीआर को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये एक प्रकार से गरीब लोगों पर आक्रमण है। उन्होंने कहा कि एनआरसी और एनपीआर एक प्रकार से गरीब लोगों पर एक टैक्स है।

राहुल गांधी आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे। महोत्सव में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एनआरसी और एनपीआर को लेकर कहा कि ये दोनों एक प्रकार से गरीबों पर आक्रमण करना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नोटबंदी के बाद सिर्फ गरीब लोगों, किसानों व मजदूरों को परेशान होना पड़ रहा है। आज कोई गरीब अपने खाते से पैसे निकालने बैंक जाता है तो उसे टैक्स देना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर देश के सबसे अमीर 15 लोगों को 03 लाख 50 हजार करोड़ रूपये बांट दिए गये है। उन्होंने कहा कि एनआरसी और एनपीआर भी गरीबों पर एक प्रकार से टैक्स है। एनआरसी के लिए गरीब को अफसरों के पास जाना पड़ेगा इसके लिए भी उन्हे रिश्वत देनी पड़ेगी। एक प्रकार ये गरीबों पर आक्रमण है। 
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले पूरी दुनिया में भारत को माना जाता था पर आज अर्थव्यवस्था की जो धज्जियां उड़ाई गई है इसके बारे में प्रधानमंत्री श्री मोदी भी नहीं बता पा रहे है कि आखिर ऐसा कैसे और क्यों हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले अर्थव्यवस्था में दुनिया में चाईना और हिन्दुस्तान  एक साथ आगे थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि हिन्दुस्तान में हिंसा  हो रही है, महिलाओं को सड़कों पर चलने नहीं दिया जा रहा है और बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों से है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले मेरा मजाक उड़ाया जा रहा था पर अब प्रधानमंत्री को समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपना काम नहीं कर पा रहे है। देश का समय जाया किया जा रहा है। 
 

Share

Leave a Reply