BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को धमकी, कांग्रेस नेता ने कहा- काट देंगे जीभ, जानिए पूरा मामला

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को धमकी, कांग्रेस नेता ने कहा- काट देंगे जीभ, जानिए पूरा मामला
Share

तमिलनाडू। राहुल गांधी प्रकरण पर पूरी कांग्रेस देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रही है। इन प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सजा सुनाने वाले जज को जीभ काट देने की धमकी दी गई है. उन्होंने कहा कि सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो हम आपकी जीभ काट देंगे। मणिकंदन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और डिंडीगुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rahul Gandhi: तमिलनाडु के एक कांग्रेस नेता मणिकंदन ने जज का नाम लेकर कहा कि जब कांग्रेस सत्‍ता में आएगी तो हम तुम्‍हारी जीभ काट देंगे. हालांकि अब मणिकंदन पर 3 धाराओं में केस दर्ज हो गया है. डिंडीगुल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस की एससी/एसटी इकाई तमिलनाडु के डिंडीगुल में राहुल गांधी मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी, तब कांग्रेस जिला प्रमुख मणिकंदन ने यह विवादित टिप्‍पणी की.

Rahul Gandhi: कांग्रेस की अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा ने तमिलनाडु के डिडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला प्रमुख मणिकंदन ने कहा कि 23 मार्च को सूरत कोर्ट के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई। उन्होंने कहा कि सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम आपकी जीभ काट देंगे।

Rahul Gandhi: मणिकंदन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और डिडीगुल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम पर टिप्पणी के लिए दोषी ठहराया गया था। उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उनकी सजा के बाद राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।


Share

Leave a Reply