आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई: छापे में मिले करोड़ों रुपये के लेनदेन के दस्तावेज
भोपाल। दिल्ली की कम्पनी के खिलाफ आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई में करोड़ों रुपये के लेनदेन के दस्तावेज मिले हैं। इन्हें दिल्ली भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर बोगस बिलिंग करने के साक्ष्य मिले हैं। आयकर विभाग दिल्ली की इंवेस्टिगेशन विंग ने दिल्ली की ब्रिज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर देशभर में छापे मारे गए हैं। इसके तहत भोपाल के दो और रायसेन के एक ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कंपनी में राजीव गुलानी जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारी हैं। उनका आवास और कार्यालय प्रमुख रूप से इस कार्रवाई की जद में है। कार्रवाई के दूसरे दिन भोपाल स्थित दोनों ठिकानों से करोड़ों रुपये नकद लेनदेन के प्रमाण मिले। बड़ी संख्या में टैक्स की हेराफेरी के दस्तोवज भी बरामद किए गए।







.jpeg)












