आश्रम परिसर में छापा मार कार्यवाई: बंधक बनाकर दो महिलाओं से रेप, महिलाओं को कराया गया आजाद
पंजाब। कोरोना जैसी महामारी और लॉक डाउन के बिच भी अपराधों में कमी नहीं आ रही है आय दिन कोई ना कोई ना न्य मामला सामने आ रहा है इसी कड़ी में एक खबर पंजाब की अमृतसर से सामने आ रहा है। जहां, पुलिस ने दो महिलाओं को अवैध रूप से रखने और उनसे कई बार रेप करने के आरोप में मंदिर के एक पुजारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
पढ़िए पूरी खबर-
अमृतसर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान महंत गिरधारी नाथ के रूप में की गई है, जो अमृतसर के लोपोके पुलिस स्टेशन के अंतर्गत स्थित गुरु ज्ञान नाथ आश्रम वाल्मीकि तीर्थ में मुख्य पुजारी के रूप में काम कर रहा था। दूसरे शख्स का नाम वरिंदर नाथ है ये शख्स महंत गिरधारी नाथ का सहयोगी है।
पीड़ित महिलाओं ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य तरसेम सिंह को एक पत्र में सूचित किया था कि उन्हें अवैध रूप से आश्राम में रखा गया है और महंत के द्वारा बार-बार बलात्कार किया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लोपोके पुलिस ने सोमवार को आश्रम परिसर में छापा मारा और पीड़ित महिलाओं को आश्रम से आजाद कराया। पुलिस ने महंत गिरधारी नाथ और उसके साथी वरिंदर नाथ को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि नछत्र सिंह और सूरज नाथ नाम के दो शख्स आश्रम से भाग निकले, पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।







.jpeg)












