छालीवुड अभिनेत्री पर हमला करने वाले आरोपी रायपुर के निकले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुपेला थानाक्षेत्र भिलाई के पांच रास्ता इलाके में शनिवार को घटित छालीवुड अभिनेत्री माया साहू पर कैमिकलयुक्त ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के आरोपी रायपुर निवासी लक्की साहू और सागर साहू गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभिनेत्री माया साहू का इलाज अभी भी जिला चिकित्सालय दुर्ग में जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री माया साहू अपने सुपेला 5 रास्ता स्थित निवास के बाहर शनिवा को खड़ी थी तभी आरोपी लक्की साहू एवं सागर साहू ने माया साहू के ऊपर ज्वलनशील केमिकल डाल दिया। जिसके चलते माया साहू के हाथ एवं चेहरे के कुछ हिस्सों में जलन होने लगी उसके बाद माया साहू के परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय उपचार के लिए दाखिल कराया।







.jpeg)












