प्रदेश की राजधानी में तीन गुटखा व्यापारियों के ठिकानो में छापेमार कार्यवाही, 100 करोड़ से अधिक के गुटखे का स्टॉक बरामद, जाने पूरी खबर
भोपाल | सीएम कमलनाथ ने कर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरी झंडी दे दी है। ईबी, स्टेट जीएसटी, खाद्य विभाग और ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार को तीन गुटखा व्यापारियों राजश्री, कमला पसंद और ब्लैक लेबल के ठिकानों में दबिश दी है। छापेमार कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 100 करोड़ रुपए से अधिक के गुटखें का स्टॉक बरामद किया है। वहीं, बाल श्रम और करोड़ों रुपए की कर चोरी का भी खुलासा हुआ है। फिलहाल अधिकारियों की कार्रवाई लगातार जारी है।







.jpeg)












