BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

साई सूर्या डेवेलपर्स के ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

साई सूर्या डेवेलपर्स के ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश
Share

 हैदराबाद  :- प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA के तहत हैदराबाद और सिकंदराबाद में 4 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई साई सूर्या डेवेलपर्स और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में की गई. ईडी ने यह जांच तेलंगाना पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की, जो नरेंद्र सुराना (निदेशक,  भाग्यनगर प्रॉपर्टीज लिमिटेड), के. सतीश चंद्र गुप्ता (प्रोपराइटर,  साई सूर्या डेवेलपर्स) और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई थी. इन पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है.

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने फर्जी योजनाओं के ज़रिए लोगों को अवैध प्लॉट बेचने, एक ही प्लॉट को कई लोगों को बेचने, बिना उचित एग्रीमेंट के पेमेंट लेने और प्लॉट रजिस्ट्रेशन का झूठा वादा कर निवेशकों को चूना लगाया. इस तरीके से उन्होंने भारी मात्रा में अवैध कमाई की, जिसे उन्होंने खुद और अपने संबंधित संस्थानों को लाभ पहुंचाने के लिए मनी लॉन्डरिंग के ज़रिए इधर-उधर किया.

छापेमारी के दौरान ईडी को कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ मिले हैं, जिनमें निवेशकों से ठगी कर जुटाए गए पैसे और लगभग 100 करोड़ रुपये की बेहिसाब लेनदेन का पता चला है. 


Share

Leave a Reply