नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रेल रोको आंदोलन : धारा 144 लागू, उपद्रवियों पर लगाया जाएगा रासुका

रेल रोको आंदोलन : धारा 144 लागू, उपद्रवियों पर लगाया जाएगा रासुका
Share

लखनऊ: लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर आज किसान मोर्चा का `रेल रोको आंदोलन` है। किसान केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के इस आंदोलन के ऐलान के बाद लखनऊ पुलिस भी ऐक्शन में आ गई है। लखनऊ पुलिस ने कहा है कि `रेल रोको आंदोलन` के मद्देनजर जिला में धारा 144 लगाई गई है। यदि कोई कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उस पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्य के 14 संवेदनशील जिलों में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पीएसी और अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है।

रेलवे प्रशासन भी अलर्ट
उधर, किसानों के आज इस आंदोलन को लेकर रेलवे प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। जीआरपी व आरपीएफ को सुरक्षा की जिम्मेदारी मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर नजर रखने की हिदायत मिली है। किसान मोर्चा ने कहा है कि रेलें सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक रोकी जाएंगी।

अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग लेकर आंदोलन
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को घोषणा की थी कि वह लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज रेल रोको आंदोलन करेगा। किसान मोर्चा ने कहा, जब तक लखीमपुर खीरी कांड में किसानों को न्याय नहीं मिल जाता है आंदोलन और तेज होगा।


Share

Leave a Reply