नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अश्लील बातें कर परेशान करता है रेलवे का डॉक्टर, शादी करने का भी बनाता है दबाव, नर्स की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

अश्लील बातें कर परेशान करता है रेलवे का डॉक्टर, शादी करने का भी बनाता है दबाव, नर्स की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
Share

यूपी के लखीमपुर खीरी में एक नर्स ने रेलवे के डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। मैलानी थाना क्षेत्र की एक नर्स ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर उसे पिछले काफी समय से परेशान कर रहा है। वह उससे अश्लील बातें करता है और शादी करने का दबाव बना रहा है। एएनएम की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

मैलानी स्टेशन पर एक रेलवे का एक अस्पताल है। इसमें तैनात नर्स ने डॉक्टर धर्मेंद्र गुप्ता पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि डॉक्टर पिछले काफी समय से उनको परेशान कर रहा है। वह हर समय उससे अश्लील बातें करता है। गंदे वीडियो दिखाने की कोशिश करता है।


एएनएम ने बताया कि डॉक्टर उसके ऊपर शादी का दबाव बना रहा है। उनके कई बार विरोध करने पर जब डॉक्टर नहीं माना तब वह पुलिस के पास गई। नर्स ने छेड़छाड़ व अश्लील व्यवहार के संबंध में मैलानी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी डॉक्टर धर्मेंद्र को उनके निवास के सामने रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। 


Share

Leave a Reply