रेलवे कर्मचारी ने रिटायरमेंट के दिन प्लेट फॉर्म में लगाई फांसी, जाने कहा की है ये खबर
ग्वालियर | ग्वालियर के एक रेलवे स्टेशन की एक खबर सामने आई है | खबर मिली है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 में एक अधेड़ की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली है । फंदे पर झूलती हुई लाश रेलवे के ही एक कर्मचारी मुरारी लाल की थी | रेलवे के कर्मचारियों ने शव की पहचान कर ली । जानकारी के अनुसार मृतक मुरारी लाल का आज ही रिटायरमेंट होने वाला था। प्लेटफार्म में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा । रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि मृतक जोरा का रहने वाला है। पिछले कई दिनों से वह मानसिक परेशानियों से गुजर रहा था। वहीं आज उसने रिटायरमेंट के दिन ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी। आत्महत्या को लेकर पुलिस ने घरवालों से भी पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस अभी मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।







.jpeg)












