BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Railway Update: बारिश ने किया बेहाल! आज रेलवे ने कुल 151 ट्रेनों को किया कैंसिल, 14 ट्रेन रिशेडयूल

Railway Update: बारिश ने किया बेहाल! आज रेलवे ने कुल 151 ट्रेनों को किया कैंसिल, 14 ट्रेन रिशेडयूल
Share

 Train Cancelled List of 12 August 2022: अगर आज अपने ट्रेन से कहीं जाने का रिजर्वेशन (Railway Reservation) कराया है तो यह खबर आपके काम की है. आज रेलवे ने कुल 151 ट्रेनों को कैंसिल किया है. इसके साथ ही कुल 14 ट्रेनों को रेलवे ने रिशेडयूल (Reschedule Train List) करने का फैसला किया है. इसके साथ ही कुल 21 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. बहुत सी ट्रेनों को कैंसिल (Cancel Train List), डायवर्ट (Divert Train List) और रिशेडयूल करने के पीछे प्रमुख कारण है बारिश का मौसम.

बारिश के कारण कई ट्रेनें हुई रद्द
देश के कई हिस्सों में इस समय भारी बारिश हो रही है. इस कारण रेलवे के यातायात पर बहुत बुरा असर पड़ा है. कई रेल की पटरियों पर पानी भर गया है. ऐसे में बहुत सी ट्रेनों को रिशेडयूल, डायवर्ट और कैंसिल किया गया है. गौरतलब है कि रिशेडयूल, डायवर्ट और कैंसिल की गई ट्रेनों में हमसफर एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट में शामिल है.

इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, रिशेडयूल और रद्द
आज के दिन कुल 151 ट्रेनें को कैंसिल किया है. इसमें कई प्रमुख ट्रेनें जैसे आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी मेमू स्पेशल (03592), रामपुर-अजीमगंज (03094), कोडरमा-बरकाकाना (03372) समेत कई ट्रेनें शामिल है. वहीं रिशेडयूल ट्रेनों की लिस्ट 14 ट्रेनें शामिल हैं. इसमें कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद (04133), श्रीगंगानगर-दिल्ली (12482), तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-सिकंदराबाद (17229) समेत कुल 14 ट्रेनों को शामिल किया गया है. डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट में अमृतसर-जयनगर हमसफर स्पेशल (04652), हावड़ा-जबलपुर (11447) समेत कुल 21 ट्रेनें शामिल है.

रद्द ट्रेनें की लिस्ट को चेक करने का तरीका-
1. इसके लिए सबसे पहले नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) और आईआरसीटीसी की वेबसाइट  https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/
2. आगे आपको राइट साइड पर Exceptional Trains का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
3. आगे आपको कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, रिशेडयूल और डायवर्ट की अलग-अलग लिस्ट दिख जाएगी.


Share

Leave a Reply