नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रेलवे अब अवैध कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा, ज्यादा संख्या में मिल सकेंगे तत्काल टिकट

रेलवे अब अवैध कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा, ज्यादा संख्या में मिल सकेंगे तत्काल टिकट
Share

रेलवे ने यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए तत्काेल टिकट उपलब्धक कराने की सुविधा प्रदान की हुई है, लेकिन अवैध सॉफ्टवेयरों के जरिए टिकटों की कालाबाजारी की जा रही थी, जिससे रेलयात्री बहुत परेशान थे। अब आरपीएफ ने शिकंजा कस दिया है और रेलवे ने अपने सिस्टम की सफाई कर इन सॉफ्टवेयरों को बाहर फेंक दिया है, जिससे अब शीघ्र और ज्याहदा मात्रा में तत्काकल टिकट मिल सकेंगे।
खबरों के मुताबिक, रेलवे एजेंटों को तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं देता और पिछले 2 महीनों में आरपीएफ ने लगभग 60 अवैध एजेंटों को पकड़ा जो अवैध सॉफ्टवेयरों के जरिए टिकट बुक कर रहे थे। इस कार्रवाई के बाद यात्रियों के लिए अब तत्काल टिकट घंटों तक उपलब्ध होंगे।

रेलवे सुरक्षाबल (आरपीएफ) के महानिदेशक अरुण कुमार के अनुसार, इससे पहले विंडो खुलते ही मिनटों में गायब हो जाने वाले तत्काल टिकट अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर घंटों तक भी बुक हो रहे हैं। रेलवे ने अपने सिस्टम में सेंध लगाने वाले अवैध एएनएमएस, मैक और जगुआर सॉफ्टवेयरों का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है।

यात्रा से 24 घंटे पहले सुबह 10 एसी व 11 बजे स्लीपर के तत्काल टिकट आईआरसीटीसी पर बुक होते हैं, लेकिन शिकायत बनी हुई थी कि कि यह बुकिंग बहुत मुश्किल से होती है।

एक यूजर को आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुक करने में औसतन 2.55 मिनट लगते हैं, जबकि गैरकानूनी सॉफ्टवेयर से एजेंट औसतन 1.48 सेकंड में टिकट बना रहे थे।

 


Share

Leave a Reply