BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में बारिश ने 121 साल बाद बनाया नया रिकॉर्ड, 1901 के बाद इस साल हुई सर्वाधिक वर्षा

राजधानी में बारिश ने 121 साल बाद बनाया नया रिकॉर्ड, 1901 के बाद इस साल हुई सर्वाधिक वर्षा
Share

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इस साल अब तक 1,502.8 मिमी बारिश हो चुकी है जोकि एक वर्ष में दिल्ली में होने वाली बारिश का एक नया रिकॉर्ड है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में 1933 में 1,420.3 मिमी वर्षा हुई थी, जोकि 1901-2021 की अवधि के दौरान एक साल में हुई सबसे अधिक वर्षा थी। राजधानी में 1933, 1964 और 1975 के बाद 121 वर्षों में यह चौथी बार है जब दिल्ली में 1,200 मिमी से अधिक वर्षा हुई है। सफदरजंग वेधशाला जिसे दिल्ली के मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़े मुहैया कराने वाला माना जाता है, उसने सोमवार शाम तक 1,502.8 मिमी बारिश दर्ज की है। एक अधिकारी ने कहा कि 1901 के बाद से राजधानी में यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है जब से आईएमडी ने आंकड़े जुटाना शुरू किया था। दिल्ली में पिछले साल 773.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।


महेश पलावत ने कहा कि यह सिर्फ एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ की बात है। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि दिल्ली में इस साल वार्षिक वर्षा का एक नया रिकॉर्ड देखने को मिलेगा। आम तौर पर सर्दियों के मौसम में हर महीने तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ दर्ज किए जाते हैं, जिससे पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होती है और उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश होती है।


आमतौर पर दिल्ली में मॉनसून के मौसम में 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। पिछले साल राजधानी में 576.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। दिल्ली में 1975 में 1,155.6 मिमी, 1964 में 1,190.9 मिमी वर्षा दर्ज की थी, जबकि 1933 में अब तक की रिकॉर्ड 1,420.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।


पिछले दो दशकों में यह तीसरी बार था जब दिल्ली में मॉनसून की बारिश ने 1,000 मिमी के निशान को पार किया। 2010 के मॉनसून सीजन में दिल्ली में 1,031.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 2003 में राजधानी में 1,050 मिमी बारिश हुई थी। विशेष रूप से इस साल सितंबर महीना बारिश के मामले में भरपूर था।


राजधानी में सितंबर महीने में 413.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, सितंबर 1944 में दर्ज 417.3 मिमी वर्षा के बाद सबसे अधिक और 121 वर्षों में दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई। इस साल सितंबर की बारिश पिछले साल की तुलना में काफी विपरीत रही है, जब शहर में सामान्य 129.8 मिमी के मुकाबले महीने में 20.9 मिमी वर्षा हुई थी।


दिल्ली में मई महीने में सामान्य 19.7 मिमी के मुकाबले 144.8 मिमी अच्छी प्री-मॉनसून बारिश हुई। अक्टूबर में भी शहर में अब तक 122.5 मिमी बारिश हुई है। आमतौर पर इस महीने में औसतन केवल 28 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है।


Share

Leave a Reply