नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जनवरी में बारिश बनाएगी नए रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी, जाने पूरी खबर...

 जनवरी में बारिश बनाएगी नए रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी, जाने पूरी खबर...
Share

नईदिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी का महीना बारिश के नए रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, जनवरी माह के बाकी 15 दिन में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसमें बारिश और बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बुधवार रात से फिर एक बार हल्की बारिश होगी और गुरुवार को वह तेज बौछारों में बदल जाएगी।

इस कारण से दिन के समय भी लोगों को बहुत सर्दी लगेगी। इस पूरे सप्ताह तापमान 18 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा। 16 जनवरी को दिन का तापमान 15 डिग्री तक गिर सकता है। सोमवार रात कई इलाकों में बारिश हुई। मंगलवार को भी राजधानी में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में अभी तक सफदरजंग में 17.6 एमएम बारिश हो गई है, जो सामान्य से 87 फीसदी ज्यादा है। वहीं पालम में 16.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 113 प्रतिशत से अधिक है। जनवरी में बारिश के कुछ दौर और बाकी हैं। बुधवार रात से हल्की बारिश शुरू होगी। गुरुवार को मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को सुबह कोहरा देखने को मिला है।

Share

Leave a Reply