नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रायपुर लॉकडाउन गाइडलाइन: देखे रायपुर कलेक्टर के प्रेस कांफ्रेंस की प्रमुख बाते

रायपुर लॉकडाउन गाइडलाइन: देखे रायपुर कलेक्टर के प्रेस कांफ्रेंस की प्रमुख बाते
Share

रायपुर। लॉक डाउन को लेकर कलेक्टर एस भारती दासन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से तमाम जानकारियां दी हैं।
1.कलेक्टर ने बताया कि कल रात यानि मंगवार रात 12 बजे से राजधानी रायपुर टोटली लॉकडाउन होने जा रहा है। अब तक का ये सबसे सख्त लॉकडाउन होगा। 


2. इस बार फल, सब्जी और मेडिकल दुकानों को छोड़कर तमाम दुकानें बंद रहेगी। किराना दुकान भी टोटली बंद रहेगा। 


3. ये पहली बार होगा जब लॉकडाउन में किराना व राशन दुकानों को भी छूट नहीं मिलेगी। इससे पहले जितने भी लॉकडाउन हुए थे, उनमें किराना दुकानों को निर्धारित वक्त तक खोलने की इजाजत दी गयी थी।


4. आज कलेक्टर एस भारतीदासन और एसपी अजय यादव ने ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस कर 22 जुलाई से 28 जुलाई तक राजधानी को टोटली लॉकडाउन का निर्देश जारी किया।


5. कलेक्टर एस भारतीदासन ने कहा कि रायपुर में सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं और उसमें सम्मलित कर्मचारियों को ही छूट दी जायेगी, बाकी किसी भी व्यक्ति को बाहर घूमने की इजाजत नहीं दी जाेयगी।


6. कलेक्टर ने साफ कहा ही कि इस बार किसी भी फल, सब्जी और दूध की दुकानों को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुला रखने की इजाजत होगी। 


7. सरकारी दफ्तर व निगम-मंडल के दफ्तर बंद रहेंगे। शर्तों के साथ उद्योग संचालित होंगे। पेट्रोल पंप दोपहर 3 बजे तक ही संचालित होगी। 


8. बस, ऑटो, टैक्सी सहित तमाम सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। 


9. माल, सुपर मार्केट व कपड़ा, बर्तन, फैंसी स्टोर, स्टेशनरी सहित ऐसी तमाम दुकानें बंद रहेगी।


10. एसपी अजय यादव ने भी सख्ती के निर्देश दिये हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अमूमन लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की तरफ से बहसबाजी की शिकायत मिलती है, ऐसा पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जायेगी।

Share

Leave a Reply