लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण हुआ जानिए आपके वार्ड में किस वर्ग का होगा प्रत्त्याशी

रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण हुआ जानिए आपके वार्ड में किस वर्ग का होगा प्रत्त्याशी
Share

 रायपुर। रायपुर जिले के नगरीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को वार्डों का आरक्षण तय किया गया. इसकी शुरुआत रायपुर नगर निगम से हुई, जिसमें सबसे पहले एसटी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षित 12 सीटों और फिर ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित 18 सीटों का लॉटरी के जरिए निर्धारण किया गया.

शहीद स्मारक भवन में कांग्रेस और भाजपा पार्षद और नेताओं के साथ कलेक्टर एस भारती दासन, नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल की मौजूदगी में वार्डों का लॉटरी के जरिए आरक्षण तय किया गया. 
इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बहुल 12 सीटों में से 9 वार्ड – वीरांगना अवंति बाई (06), 
दानवीर भामा शाह (26), 
संत कबीरदास (03), 
बाबू जगजीवन राम (53), 
सिविल लाइन (47), 
पंडित वीसी शुक्ला (51),
 गुरु गोविंद सिंह (29), 
पण्डित जवाहरलाल नेहरू (02) 
और शहीद मनमोहन बख्शी (23) 
वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया, 
इसमें वार्ड 06 वीरांगना अवंति बाई, वार्ड 47 सिविल लाइंस और वार्ड 53 बाबू जगजीवन राम महिला के लिए आरक्षित किए गए.
 
अनुसूचित जनजाति के लिए 
पं ईश्वरी चरण शुक्ला (22), 
गुरु घासीदास (49) 
और रविन्द्रनाथ टैगोर (55) वार्ड आरक्षित किए गए. 
इसमें गुरु घासीदास वार्ड 49 को महिला के लिए आरक्षित किया गया है.
 
चुनाव में 18 वार्डों को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, इनमें अब्दुल हमीद वार्ड (36), 
शहीद चूड़ामणी नायक वार्ड (38),
 महेश्वर राव गद्रे वार्ड (59), 
हेमू कल्याणी वार्ड (28), 
वामनराव लाखे वार्ड (66), 
वीर सावरकर नगर वार्ड (01), 
भीमराव अंबेडकर वार्ड (09), 
महात्मा गांधी वार्ड (12), 
सुधीर मुखर्जी वार्ड (54), 
रमन मंदिर वार्ड (14), 
नेताजी सुभाष चंद्र वार्ड , 
ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड (63), 
भक्त माता कर्मा वार्ड (67), 
स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड (45), चंद्रशेखर आजाद वार्ड (60),
 डॉ विपिन बिहारी वार्ड (64), 
महामाया मंदिर वार्ड (65), 
माधव राव सप्रे वार्ड (69) शामिल है.
 
इनमें से स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड, वीर सावरकर नगर वार्ड, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, भीमराव अंबेडकर वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है.
 इसके अलावा शेष 40 वार्डों को सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है.

Share

Leave a Reply