BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डूमरतराई व भैंसथान को विकसित कर रहा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड

डूमरतराई व भैंसथान को विकसित कर रहा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड
Share

व्यापारिक केंद्र बनने से बढ़ेंगे नए व्यापार व रोजगार के संसाधन

 

रायपुर। कई वर्षों से रिक्त पड़े भू-खंड को नागरिक सुविधाओं के लिए उपयोगी बनाने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड बहुत जल्द अपनी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जमीनी स्तर पर लाने जा रहा है। शहर के मध्य भैसथान और डुमरतराई थोक बाजार के समीप रिक्त भूमि में वाणिज्यिक परिसर निर्मित करने स्मार्ट सिटी ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना को 4 वर्ष के भीतर  पूरा कर स्मार्ट सिटी, नगर निगम के लिए राजस्व आय के नए स्रोत भी विकसित करेगा। एम.डी  शिव अनंत तायल ने अपनी तकनीकी टीम को इस योजना के जरिए रोजगार और व्यापार के नए स्त्रोत विकसित करने के निर्देश भी दिए हैं।

 

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी)  एस.के. सुंदरानी के अनुसार भैसथान व डुमरतराई थोक मार्केट में वाणिज्यिक भवन निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया की कार्यवाही शुरू की है। लगभग ढाई एकड़ के भूखंड में 50 प्रतिशत स्थल हरीतिमा युक्त होगी और शेष भूखंड पर ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण होगा। इस ग्रीन बिल्डिंग में ऊर्जा के न्यूनतम उपयोग के साथ ही साथ ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि न्यूनतम ऊष्मा उत्सर्जन के साथ जल का उपयोग भी कम से कम हो। इस भवन में पुनर्चक्रीय वस्तुओं के प्रयोग सुनिश्चित किए जाने की योजना भी बनाई गई है। इस तरह डुमरतराई के थोक बाजार के समीप ढाई एकड़ की रिक्त भूमि को वाणिज्यिक उपयोग के लिए तैयार करने की योजना है। उक्त कार्य 4 वर्षों में पूर्ण होगा और राजस्व आय भी बढ़ेगी। भैसथान से नगर निगम को जहां 46 करोड़ वहीं डुमरतराई बाजार से 24 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति का अनुमान है।

निविदा शर्तों के अनुसार बोली लगाने वाले इस स्थान पर शॉपिंग मॉल, वाणिज्यिक कार्यालय व दुकान आदि विकसित कर सकेंगे, जो उन्हें 30 वर्षों की अवधि के लिए लीज पर प्रदाय की जाएगी, जिसमें निर्माण अवधि के 4 वर्ष को भी सम्मिलित किया गया है।  सुंदरानी के अनुसार पीपीपी मोड पर विकसित होने वाले इस भूमि का वाणिज्यिक उपयोग इस तरीके से किया जाएगा कि स्थानीय लोगों को व्यापारिक गतिविधियों के लिए श्रेष्ठ स्थल मिले और शहर में रोजगार के नए साधन सुलभ हो सकें।


Share

Leave a Reply