रायपुर-विशाखापट्नम पैसेंजर 1 अप्रैल तक के लिए रद्द, जाने क्या है वजह
महासमुंद । रायपुर से विशाखापट्नम और विशाखापट्नम से रायपुर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को मेंटेनेंस कार्य के चलते रद्द कर दिया गया है। पूर्व तट रेलवे की ओर से 7 जनवरी को यह सूचना जारी की गई है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार मेंटेनेंस कार्य को देखते हुए इन दोनों ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। 10 जनवरी से रायपुर-विशाखापट्नम पैसेंजर 1 अप्रैल तक रद्द रहेगी। जबकि िवशाखापट्नम से रायपुर चलने वाली पैसेंजर 31 मार्च तक के लिए रद्द की गई है। इसके अलावा पूर्व तट रेलवे की एक और ट्रेन संबलपुर-कोरापुट पैसेंजर को भी 10 जनवरी से 31 मार्च तक के लिए रद्द किया गया है।







.jpeg)
.jpg)











