BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर : राजधानी में पहली बार राज्य स्तर पर लगेगा नौकरियों का मेला 21 अक्टूबर को

रायपुर : राजधानी में पहली बार राज्य स्तर पर लगेगा नौकरियों का मेला 21 अक्टूबर को
Share

देश-प्रदेश की लगभग 50 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रदेश के युवा इंजीनियरों का प्लेसमेंट कैंप से करेंगे चयन 

राज्य के शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

 छत्तीसगढ़ के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्तर की कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री श्री भेपूश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में पहली बार राज्य स्तर पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा यह प्लेसमेंट कैंप रायपुर सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में 21 अक्टूबर 2019 को किया जाएगा। 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंप में प्रदेश एवं देश की लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियॉ भाग ले रही हैं। तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्लेसमेंट राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित कंपनियों में करवाने हेतु अवसर प्रदान करने के लिए राज्य स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के तीन शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर में तीन हजार 370 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। सत्र 2018-19 में तीनों शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर से 82, बिलासपुर से 15 एवं जगदलपुर से मात्र 13 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट से चयन हुआ था। 

तीनों महाविद्यालयों के लगभग 600 छात्र-छात्राओं को प्लसेमेंट कैंप में भाग लेंगे। मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, माईनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर साईंस, इनफारमेशन टेक्नालॉजी ब्रांच के विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने हेतु सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

तकनीकी शिक्षा संचालनालय इस वर्ष शासकीय इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों के शत्-प्रतिशत प्लेसमेंट के लिए प्रयासरत है। इस हेतु उक्त संस्थानों में प्लेसमेंट सेल का गठन किया गया है। प्लेसमेंट सेल के माध्यम से पूरे अकादमिक सत्र के दौरान निरंतर विद्यार्थियों के प्लेसमेंट हेतु सतत् प्रयास किया जाएगा। जिसकी निगरानी केन्द्रीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा की जाएगी। कैंपस प्लेसमेंट के आयोजन एवं बेहतर संचालन के लिए शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के प्लेसमेंट सेल के छात्र प्रतिनिधियों को 11 अक्टूबर 2019 को प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्र प्रतिनिधियों को कैंपस प्लेसमेंट के विभिन्न गतिविधियों जैसे- छात्र-छात्राओं तथा कंपनियों के डाटाबेस तैयार करना, कंपनियों के साथ संपर्क स्थापित करना तथा प्लेसमेंट कैंप की अन्य बारिकियों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में राज्य के प्रतिष्ठित संस्थानों भारतीय प्रबंधन संस्थान, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तथा अंर्तराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर के प्लेसमेंट सेल के छात्र प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

21 अक्टूबर को आयोजित प्लेसमेंट कैंप में औद्योगिक प्रतिष्ठानों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की संयुक्त बैठक 10 अक्टूबर 2019 को आयोजित की गई थी। जिसमें भारतीय उद्योग परिसंघ, फिक्की, नैसकॉम, एसोचौम, छत्तीसगढ़ चौम्बर ऑफ कामर्स, छत्तीसगढ़ लघु उद्योग महासंघ एवं छत्तीसगढ़ के अन्य विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में राज्य के तकनीकी शिक्षा संस्थाओं के विद्यार्थियों के नियोजन एवं प्रशिक्षण के अवसरों में वृद्धि हेतु विचार-विमर्श किया गया। उद्योग संघों के प्रतिनिधियों द्वारा प्लेसमेंट कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु सहमति व्यक्त की गई। 


Share

Leave a Reply