BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ यह  खिलाड़ी
Share

नई दिल्ली : आईपीएल के 15 वे सीजन का आगाज हो चुका है। सभी टीम चैमपियन बनने के लिये मैदान में लगे हुये है। आईपीएल में अबतक 13 मैच खेले जा चुके है। आज शाम कोलकता और मुंबई के बीच इस सीजन का 14 मैच खेला जायेगा. इस बीच अब खबर आ रही है कि राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल आईपीएल के 15वें सीजन से बाहर हो गए हैं।

कुल्टर नाइल चोट से कारण लीग के 15वें सीजन में बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। नाथन के बाहर होने से राजस्थान की टीम को तगड़ा झटका लगा है। राजस्थान ने इस सीजन में अब तक तीन में से दो मैच जीते हैं।हालांकि, अभी तक राजस्थान ने कूल्टर नाइल की रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाथन कूल्टर नाइल के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर होने के बाद कप्तान संजू सैमसन को बड़ा झटका लगा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान की टीम नाइल की जगह किसे टीम में शामिल करती है। राजस्थान की टीम अभी 3 मैचों में दो जीत और एक हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है।  


Share

Leave a Reply