BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में एक बार फिर दुकान का ग्रील काटकर हजारों की चोरी, मामला दर्ज

राजधानी में एक बार फिर दुकान का ग्रील काटकर हजारों की चोरी, मामला दर्ज
Share

रायपुर। दूसरी मंजिल का ग्रील काटकर दुकान के दराज का ताला तोड़कर दराज में रखे हजारों रुपये नगदी चोरी किए जाने की रिपोर्ट देवेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अटलानी विला कचना रोड खम्हारडीह निवासी अमन अटलानी 30 वर्ष पिता राजेश अटलानी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी अटलानी कारपोरेशन के नाम से एलजी का इलेक्ट्रानिक एवं गद्दे का व्यवसाय एलआईसी बिल्डिंग के बाजू पंडरी में करता है दिनांक 5 दिसंबर को रोज की भाति रात्रि 9/10 बजे दुकान बंद कर अपने निवास स्थान चला गया था जो दिनांक 06 दिसंबर को सुबह करीबन 11/30 बजे दुकान खोलने आकर दुकान खोला तो कैश काउण्टर के दराज का ताला टूटा हुआ था व दराज में रखे रकम 4550 रू. एवं दूसरी दराज से 1800 रू. नही था पहली मंजिल  के ऑफिस में जाकर देखा तो ऑफिस के दराज का ताला टूटा हुआ था तथा दराज के अंदर रखे रकम 500 रू. के 100 नोट जुमला 50,000 रू एवं डालर 100 का एक नोट , थाईलैण्ड भात का 1000  का एक नोट को किसी अज्ञात चोर ने दुकान के दूसरी मंजिल की ग्रील को काटकर अनाधिकृत रूप से अंदर प्रवेश कर मशरूका चोरी कर लिया तथा दूकान में रखे एक पेटी  जिसमें आयकर संबंधी दस्तावेज, सीसी टीवी कैमरा के 2 डीवीआर कीमत करीबन 10 हजार रू. चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

Share

Leave a Reply