राजधानी पुलिस ने गांजा बेचते चार लोगो को किया गिरफ्तार, 22 पुडिय़ा मादक पदार्थ गांजा व चिलम जब्त...
रायपुर। गांजा बेचने के जुर्म में कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कालीबाड़ी चौक पेंशन बाड़ा, अरविंद नगर क्षेत्र में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 पुडिय़ा, 5ग्राम गांजा मादक पदार्थ जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालीबाड़ी चौक के पास गांजा बेचने के जुर्म में बुधवार को राजू राजपूत 52 वर्ष पिता सूरज राजपूत को गिरफ्तार कर उसके पास से 7 पुडिय़ा गांजा, मिचस, चिलम पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया है
इसी तरह अरविंद नगर पेंशन बाड़ा में प्यारे तांडी 40 वर्ष पिता त्रिनाथ तांडी के पास से 8 पुडिय़ा गांजा व चीलम जब्त किया गया है एवं करण सेंद्रे 22 वर्ष पिता संतोष सेंद्रे के पास से पांच ग्राम गांजा चिलम जब्त किया गया है वहीं अरविंद करवा 24 वर्ष पिता फकीरा करवा के पास से सात पुडिय़ा गांजा मादक पदार्थ व चिलम सहित मिचस जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 27 के तहत कानूनी कार्रवाई किया गया है।







.jpeg)












