राजधानी पुलिस ने अभियान चलाकर शराब कोचियों के अड्डों पर मारा छापा
217 पव्वा देशी व अंग्रेजी शराब जब्त
रायपुर। राजधानी पुलिस ने शहर में अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब कोचियों के ठिकानों पर छापा मारकर 217 पव्वा देशी व अंग्रेजी जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार गंज थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान चुना भट्टी मस्जिद के सामने एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमडी 5934 में बोरी में रखा 22 पाव अंग्रेजी जब्त किया है। पुलिस को देखते ही शराब बेच रहा युवक एक्टिवा छोड़कर फरार हो गया। इसी तरह सिविल लाईन क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वर्मा क्लिनिक तरूण नगर पंडरी में खोड़स वर्मा 38 वर्ष पिता नारायण वर्मा के क्लिनिक से 30 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है। वहीं देवेन्द्र नगर क्षेत्र में फोकटपारा में पुलिस ने जिर्णाधार निर्माणधीन मनोकामना शिव मंदिर परिसर में मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 96 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। माना कैम्प क्षेत्र में पुलिस ने 21 ब्लाक माना कैम्प में छापा मारकर संतोष यादव 27 वर्ष पिता बृजलाल यादव निवासी ग्राम बनर्सी रायपुर से 11 पाव देशी शराब जब्त किया है। वहीं पीटीएस रोड माना कैम्प रायपुर में राजेश कुमार पासवान 22 वर्ष पिता जागेश्वर पासवान को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 पाव देशी शराब जब्त किया है व 4 ब्लाक माना कैम्प में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बेचने की जानकारी मिलने पर हेमेश कुमार पैकरा 24 वर्ष पिता लोकनाथ पैकरा निवासी ग्राम बनर्सी को गिरफ्तार कर उसके पास से 48 पाव देशी शराब जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कानूनी कार्यवाही किया गया है।







.jpeg)












