BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजेश मूणत ने भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर दिया ये बड़ा बयान....

राजेश मूणत ने भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर दिया ये बड़ा बयान....
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि जनता का आक्रोश और सरकार की असलियत सामने आने से घबराये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात अब प्रायोजित कार्यक्रम में बदल गया है। मुख्यमंत्री जन सामान्य का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे इसलिए अब पहले से ही तय लोगों को उनकी चौपाल में पेश किया जा रहा है। वह जनता मुख्यमंत्री के सामने सवाल नहीं कर सकती जो मुख्यमंत्री को उनकी सरकार की सूरत दिखाना चाहती है।

भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि सूरजपुर में एक दुखियारी बेटी ने जिस साहस के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अप्रत्याशित रूप से उनकी सरकार की असलियत बता दी और मुख्यमंत्री ने जिस तरह उस बेटी पर धौंस दिखाई, वह छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश ने देख लिया कि कांग्रेस ने किस मिजाज के शख्स को मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठा रखा है। एक तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कहती हैं कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। दूसरी तरफ यूपी चुनाव में उनके ओएसडी की ड्यूटी पर तैनात रहे बघेल अपने राज्य की बेटी को धमकाते हुए कहते हैं कि ए लड़की नेतागिरी मत कर। यह सबने देख लिया तो भूपेश बघेल के मुलाकात मैनेजरों को समझा दिया गया कि इस तरह कोई भी भूपेश बघेल की कलई न खोलने पाये। भूपेश बघेल को उस वाकये से सांप सूंघ गया है। भूपेश बघेल जानते हैं कि राज्य सरकार से जनता बुरी तरह त्रस्त है और आक्रोश से उबल रही है। इसलिए अब भेंट मुलाकात को दिखावटी मजमे का रूप दे दिया गया है। आयोजन प्रायोजन मंडली को हुक्म दिया गया है कि भूपेश बघेल से वही बात करेगा जो उनके हिसाब से बात करे।

भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि अब भूपेश बघेल कितने भी जतन कर लें, चौपाल में केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एंट्री करवा लें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। विधायकों का रिपोर्ट कार्ड बताने वाले बघेल को जनता ने उनका खुद का रिपोर्ट कार्ड दिखा दिया है। भूपेश बघेल की विदाई सुनिश्चित है। कांग्रेस नेतृत्व कितने दिन भूपेश की कुर्सी बचा पायेगा। अगले साल के आखिरी समय में जनता उनको सड़क पर लाने तैयार है।
 


Share

Leave a Reply