नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजेश मूणत को जन्मदिन की बधाई देने लगा तांता

राजेश मूणत को जन्मदिन की बधाई देने लगा तांता
Share

रायपुर, पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने गुरुवार को अपना 59वा जन्मदिन मनाया. श्री मूणत के जन्मदिन को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नज़र आया। श्री मूणत के दीर्घायु की कामना करते हुए रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न आयोजन भी हुए.

सुबह 10 बजे से ही श्री मूणत को जन्मदिन की बधाई देने बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता उनके मौलश्री विहार स्थित निवास पहुँचे। भाजपा नेताओं ने उन्हें फूल माला और गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री मूणत ने सभी का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया। दोपहर होते होते बड़ी संख्या में राजधानी के हर वार्ड से कार्यकर्ता अलग अलग टोलियों में पहुँचे। गुरुवार सुबह महादेव घाट के हटकेश्वर मंदिर में श्री मूणत के जन्मदिन के अवसर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, इसी तरह युवाओं के एक टोली ने शहर में मिठाइयों का वितरण किया। राजधानी के सभी 16 मंडलों में अलग अलग कार्यक्रम हुए,डीडी नगर गोल चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने रेड क्रॉस ब्लड बैंक के लिए रक्तदान किया।

श्री मूणत अपने जन्मदिन के अवसर पर रामनगर के शीतला मंदिर में आयोजित पूजा- अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए, यंहा उनका आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। इसके बाद शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत लोगों को प्रमाण पत्र का वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए, फिर बाल गंगाधर तिलक वार्ड में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की जनता ने श्री मूणत के विधानसभा में किये पंद्रह वर्षो के कार्यों के प्रति स्वागत कर आभार प्रकट किया और आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी। मालूम हो श्री मूणत ने कोरोना संक्रमण काल के चलते 2 साल तक अपना जन्मदिन नही मनाया था, इस बार कोविड19 मे छूट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। 


Share

Leave a Reply