वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकमल सिंघानिया को राजीव अवस्थी समेत अन्य ने दी जन्मदिन की बधाई
कसडोल विधानसभा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज कमल सिंघानिया जी का आज जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के द्वारा सिंघानिया जी के निवास स्थान पर उनका जन्मदिन मनाया गया ।
आपको बता दे राजकमल सिंघानिया जी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कसडोल विधानसभा में आज भी लोग कांग्रेस पार्टी और राजकमल सिंघानिया के नाम से वोट देते हैं। सिंघानिया जी की छवि एक साफ-सुथरे नेता के रूप में है । आज भी लोग अपनी समस्याओं को लेकर सिंघानिया जी के पास आते हैं और उसका समाधान कर के जाते हैं ।
आज सिंघानिया जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके नाती अविराज, पोती अनाय, अवंतिका, अमर परवानी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, अनुराग पांडे छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के आमंत्रित सदस्य, राजीव अवस्थी प्रदेश संयोजक असंगठित कामगार कांग्रेसी एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद, ऋषि राज सिंघानिया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, विकास अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि आदि लोगो ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई सिंघानिया जी को दी ।







.jpeg)












