19 जून को होंगे मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी की तिथि
भोपाल | मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आज निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में तीन सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होंगे। वहीं दिन में वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम शाम को ही आ जाएंगे। 19 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद वोटों की गिनती 5 बजे से शुरू हो जाएगी। जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए बीजेपी की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ.सुमेर सिंह सोलंकी उम्मीदवार है। वहीं कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया ने नामांकन भरा है। मध्यप्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मणिपुर, मेघालय और राजस्थान राज्यों की 18 सीटों को भरने के लिए काउंसिल ऑफ स्टेट्स (राज्य सभा) के चुनाव 19 जून 2020 को होंगे।
आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और राजस्थान राज्यों की 18 सीटों को भरने के लिए काउंसिल ऑफ स्टेट्स (राज्य सभा) के चुनाव 19 जून 2020 को होंगे। मतों की गिनती मतदान के दिन शाम 5 बजे होगी :भारत निर्वाचन आयोग pic.twitter.com/WJR3Xr2kDM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2020







.jpeg)












