BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राखी सावंत बनीं गंगूबाई, फैन्स बोले- आलिया से अच्छा किया, देखे विडियो

राखी सावंत बनीं गंगूबाई, फैन्स बोले- आलिया से अच्छा किया, देखे विडियो
Share

नई दिल्ली : आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में आलिया के अभिनय को काफी सराहा गया। ‘गंगूबाई’ के गाने और डायलॉग पर सोशल मीडिया पर खूब रील्स बनाए जा रहे हैं। फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। अब राखी सावंत ‘गंगूबाई के गेटअप में दिखीं और उन्होंने उस पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। फिल्म में आलिया द्वारा बोले गए मशहूर डायलॉग को रीक्रिएट किया गया। राखी ने अपने दो वीडियो शेयर किए। उनके अंदाज को फैन्स पसंद कर रहे हैं।

राखी का वीडियो

एक वीडियो में राखी सावंत ‘गंगूबाई’ के गाने ‘ढोलिदा’ पर अपने दो कोरियोग्राफर दोस्तों के साथ डांस कर रही हैं। उन्होंने सफेद और पीले रंग की साड़ी और रेड कलर का ब्लाउज पहना है। बालों का जूड़ा बनाकर उन्होंने गुलाब का फूल लगाया हुआ है। वीडियो को शेयर करते हुए राखी लिखती हैं, ‘ढोलिदा मेरे स्टाइल में, मेरी फेवरेट आलिया भट्ट।‘

एक दूसरे वीडियो में राखी सोफे पर बैठकर गंगूबाई का डायलॉग बोल रही होती हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘यह खासकर आलिया के लिए।‘

 यूजर्स के कमेंट्स

वीडियो पर फैन्स के बहुत रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘आलिया से अच्छा तुम कर रही हो।‘ एक दूसरे यूजर लिखते हैं, ‘बहुत ही कमाल की परफॉर्मेंस।‘ एक अन्य ने कहा, ‘गलत कास्टिंग हुई है। तुम ज्यादा फिट बैठती।‘ एक फैन ने कहा, ‘आप ज्यादा सूट कर रहे हो लेकिन आलिया की एक्टिंग अच्छी है।‘

बता दें कि ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म में अजय देवगन और विजय राज की भी अहम भूमिका है। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। 


Share

Leave a Reply