BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Ram Navami 2022 : राम नवमी कल, नोट कर लें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2022 : राम नवमी कल, नोट कर लें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Share

धार्मिक पुराणों के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था। हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। भगवान श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में हुआ था। राम नवमी को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आइए जानते हैं, राम नवमी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त...
राम नवमी पूजा विधि
• इस पावन दिन शुभ जल्दी उठ कर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
• अपने घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
• घर के मंदिर में देवी- देवताओं को स्नान कराने के बाद साफ स्वच्छ वस्त्र पहनाएं।
• भगवान राम की प्रतिमा या तस्वीर पर तुलसी का पत्ता और फूल अर्पित करें।
• भगवान को फल भी अर्पित करें।
• अगर आप व्रत कर सकते हैं, तो इस दिन व्रत भी रखें।
• भगवान को अपनी इच्छानुसार सात्विक चीजों का भोग लगाएं।
• इस पावन दिन भगवान राम की आरती भी अवश्य करें।
• आप रामचरितमानस, रामायण, श्री राम स्तुति और रामरक्षास्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।
• भगवान के नाम का जप करने का बहुत अधिक महत्व होता है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का जप भी कर सकते हैं। राम नाम के जप में कोई विशेष नियम नहीं होता है, आप कहीं भी कभी भी राम नाम का जप कर सकते हैं।
इन शुभ मुहूर्तों में करें पूजा- अर्चना-
• ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 ए एम से 05:16 ए एम
• अभिजित मुहूर्त- 11:57 ए एम से 12:48 पी एम
• विजय मुहूर्त- 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
• गोधूलि मुहूर्त- 06:31 पी एम से 06:55 पी एम
• अमृत काल- 11:50 पी एम से 01:35 ए एम, अप्रैल 11
• निशिता मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:45 ए एम, अप्रैल 11
• रवि पुष्य योग- पूरे दिन
• सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन
• रवि योग- पूरे दिन

 


Share

Leave a Reply