BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रमन सिंह निश्चिंत रहें, कोई घूसखोर और कोई तड़ीपार कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनेगा- शैलेश नितिन त्रिवेदी

रमन सिंह निश्चिंत रहें, कोई घूसखोर और कोई तड़ीपार कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनेगा- शैलेश नितिन त्रिवेदी
Share

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह के कांग्रेस नेतृत्व को लेकर किए गए ट्वीट पर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस के पास बलिदानों की गौरवशाली परंपरा है स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजतक नेहरू गांधी परिवार ने बहुत बड़ा त्याग किया है और देश के लिये बलिदान दिए हैं । नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व पर कहीं कोई प्रश्न चिन्ह नहीं है। हर कांग्रेसी की नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व पर पूरी आस्था है। दरअसल भाजपा और भाजपा के रमन सिंह जैसे नेता सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी के नेतृत्व से भयभीत रहते हैं और इस सशक्त नेतृत्व से छुटकारा पाने के लिए साजिशों में लगे रहते हैं लेकिन बिल्ली के भाग्य से छींका नहीं टूटने वाला है । रमन सिंह निश्चिंत रहें, कोई घूसखोर और कोई तड़ीपार कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनेगा । 


Share

Leave a Reply