BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रमन सिंह थानों के सामने भीड़ लगाकर टूलकिट के मामले से बच नहीं सकते: धनंजय सिंह ठाकुर

रमन सिंह थानों के सामने भीड़ लगाकर टूलकिट के मामले से बच नहीं सकते: धनंजय सिंह ठाकुर
Share

रायपुर,  टूलकिट मामले में फंसे रमन सिंह को बचाने भाजपा के गिरफ्तारी की सियासी नोटंकी एवं सोशल मीडिया में चल रहे मै भी हूँ डॉ रमन हैशटैग पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा थानों के सामने भीड़ इकट्ठा कर टूलकिट मामले में फंसे अपने नेताओं के जुर्म पर पर्दा नही डाल सकती ।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवँ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने ट्विटर के जरिये फेक एवं जाली दस्तावेज जारी कर कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की एवँ छत्तीसगढ़ की शांत धरा में वैमनस्यता की जहर बोने का घिनोना षड्यंत्र रचा है।जिसका पर्दाफाश हो गया।छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता के बीच डॉ रमन सिंह की निम्न स्तरीय घटिया षड्यंरकारी सोच एवँ छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता,भाईचार, को चोटिल करने की मंशा उजागर हो गई है।भाजपा अब अपने नेताओं के काले कारनामे पर पर्दा डालने घटिया से घटिया राजनीति पर उतर आई है

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के सोशल मीडिया कैपन "मै भी हूँ डॉ रमन" पर कहा कि भाजपा के बड़े नेता जब कभी किसी मामले में फंसते है तब भाजपा सोशल मीडिया में पैड फॉलोवर्स और अपने भोलेभाले कार्यकर्ताओ के सहारे इवेंट करती है और अपने नेताओं के करतूतों पर पर्दा डालती है।रफाल मामले में भी "मै हूँ चौकीदार" कैपन चलाया गया।अब मैं भी हूँ डॉ रमन कैम्पन चलाकर डॉ रमन सिंह के काले कारनामे से जनता का ध्यान भटकाने में लगी है इसके लिए भाजपा अपने भोले भाले कार्यकर्ता जिनका इस प्रकार के आपराधिक मामलों से कोई लेना देना नही होता उनका इस्तेमाल करती है और अपने नेताओं के गुनाह में उन कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती ढकेलती है।
 


Share

Leave a Reply