लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

डॉ रमन सिंह 15 साल तक कमीशनखोरी भ्रष्टाचार के काली कमाई से आरएसएस और भाजपा का खर्चा चलाते रहे- धनंजय सिंह ठाकुर

डॉ रमन सिंह 15 साल तक कमीशनखोरी भ्रष्टाचार के काली कमाई से आरएसएस और भाजपा का खर्चा चलाते रहे- धनंजय सिंह ठाकुर
Share

रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 15 साल तक कमीशनखोरी एवं भ्रष्टाचार,घोटालबाजी से अर्जित की गई काली कमाई से आरएसएस एवं भाजपा मुख्यालय का खर्चा उठाते थे। दिल्ली मुख्यालय में बनी भाजपा का सतखंडा महल एवं छत्तीसगढ़ का कुशाभाऊ ठाकरे परिसर का निर्माण भी छत्तीसगढ़ के खजाने को चोट पहुँचाकर किया गया है।रमन सिंह जैसे ही गद्दी से उतरे काली कमाई बन्द हुई वैसे ही रमन सिंह की आरएसएस एवं भाजपा में पूछ रख कम हुई।यहाँ तक लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के बैनर पोस्टर में उनकी तस्वीर लगाने से भी परहेज की गई।भाजपा के केंद्रीय कार्यक्रमो में मंच में भी स्थान नही दिया गया।

Also Read:- सेक्स रैकेट : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 9 लड़कियों सहित 3 लड़के गिरफ्तार 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन भाजपा सरकार ने 15 साल में घोटालों का काला इतिहास रचा है। जब भी घोटालों पर चर्चा होगी रमन भाजपा के काले कारनामे याद किये जायेंगे।36 हजार करोड़ के नान घोटाला का पैसा किसको किसको जाता था नान डायरी में दर्ज है मैडम सीएम से लेकर ऐश्वर्या रेजीडेंसी तक का उल्लेख है।ससुर दमाद ने मिलकर कैसे गरीबो के बेहतर ईलाज के लिए बनने वाले सर्वसुविधायुक्त डीकेएस में घोटाला किया।धान घोटाला,बारदाना घोटाला,एक्सप्रेस-वे घोटाला,स्काईवॉक घोटाला, दवा खरीदी घोटाला,जूता चप्पल खरीदी घोटाला,बोरा खरीदी घोटाला, मोबाइल घोटाला, लैपटॉप घोटाला,स्कूल ड्रेस घोटाला,टेबल कुर्सी खरीदी घोटाला, साइकिल खरीदी घोटाला, कन्यादान विवाह योजना घोटाला, डामर घोटाला, सीमेंट घोटाला,आदिवासी के चना वितरण में घोटाला, सहित ऐसा कोई विभाग नहीं बचा था जहां रमन भाजपा की सरकार ने कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार नहीं किया हो ऐसा कोई सगा बचा नहीं था जिसे रमन सिंह भाजपा की सरकार ने ठगा नहीं था।

Also Read:-  जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 40 किलों गांजे के साथ 2 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकारी शराब दुकान खोलने वाले रमन सिंह के सरकार के दौरान कैबिनेट की बैठक में शराब के कमीशन के1500 करोड़ की राशि किस खाते में जायेगा इस को लेकर तत्कालीन आबकारी मंत्री एवं एक अन्य मंत्री के झगड़े को पूरा छत्तीसगढ़ ने देखा है।

Also Read:-  रायपुरा इलाके में चाकू दिखा कर लोगों को आतंकित करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओ का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।जेल में बंद शराब लुटेरे जिसको माननीय न्यायालय ने जमानत देने से इंकार कर दिया उसको छुड़ाने भाजपा सांसद विजय बघेल आंदोलन कर रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह धरना स्थल में जाकर आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।भाजपा नेताओं के इस कृत्य से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को छत्तीसगढ़ के आमजनता किसान मजदूर युवा महिलाओं व्यापारियों से कोई सरोकार नही है।
 


Share

Leave a Reply