रामायण काल की होने जा रही है वापसी, पढ़े ये खबर
मुंबई । लोगों की मांग पर दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण सीरियल का दोबारा प्रसारण किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया है कि 28 मार्च से रामानंद सागर के सीरियल रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया जाएगा।
श्री जावडेकर ने ट्वीट कर बताया है कि सीरियल का पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे प्रसारित होगा।
जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा । @narendramodi
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) March 27, 2020
@PIBIndia@DDNational
गौरतलब है कि रामायण का टेलिकास्ट दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था। उस वक्त टीवी पर आने वाला यह सबसे लोकप्रिय मेगा सीरियल था। उस दौर में भारत के हर घर में टीवी नहीं हुआ करता था। जब रामायण-महाभारत का प्रसारण होता था तो पूरे मोहल्ले के लोग उस घर में इकट्ठे होते थे जहां टीवी मौजूद होता था। उस समय रामायण का लोगों के दिलो-दिमाग पर ऐसा जादू छाया हुआ था कि प्रसारण के समय सड़कें विरान हो जाया करती थीं। इस सीरियल को देखकर लोग भावुक भी हो जाते थे।
इस सीरियल के कलाकारों की लोकप्रियता ऐसी थी कि राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया कहीं सड़कों पर निकल जाते थे तो लोग उनकी पूजा करने करने लगते थे। सीरियल में हनुमान का किरदार दारा सिंह और रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था।







.jpeg)












