BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू...देखें LIVE वीडियो

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू...देखें LIVE वीडियो
Share

 अयोध्या में आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कुछ ही देर में होना है, आज दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे के बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. प्राण प्रतिष्ठा के लिए करीब 84 सेकंड का मुहूर्त है. प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 121 पुजारियों की टीम करेगी. काशी के विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित (Laxmikant Dixit) मुख्य पुजारी होंगे. लक्ष्मीकांत दीक्षित समेत 5 लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में मौजूद रहेंगे.

राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे पीएम मोदी, शुरू हुआ अनुष्ठान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के लिए गर्भगृह में पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी अनुष्ठान के मुख्य यजमान हैं।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE : ‘अलौकिक क्षण’, प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है. इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है. जय सियाराम.

वहीं इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगे, जिसमें अनिल अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ठ, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, सिंगर शंकर महादेवन, अनुपम खेर, रामचरण, चिरंजीवी, रजनीकांत, अनुराधा पौडवाल, कुमार विश्वास, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्ठी है.


Share

Leave a Reply