नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कांग्रेस के रामशरण यादव बिलासपुर नगर निगम के निर्विरोध महापौर निर्वाचित, जाने पूरी खबर

कांग्रेस के रामशरण यादव बिलासपुर नगर निगम के निर्विरोध महापौर निर्वाचित, जाने पूरी खबर
Share

 बिलासपुर |  बिलासपुर नगर निगम में महापौर को लेकर आखिरकार सस्पेंस ख़त्म हो गया है। महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी रामशरण यादव निर्विरोध मेयर चुने गए। पिछले कई दिनों के खींचतान के बाद कांग्रेस ने पूर्व महापौर प्रत्याशी राम शरण यादव को महापौर के रूप में मैदान में उतारा, भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के वरिष्ठ नेताओं ने महापौर एवं सभापति का चुनाव नहीं लडऩे का निर्णय लिया। जिसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी रामशरण यादव निर्विरोध महापौर निर्वाचित हुए।

बिलासपुर नगर निगम में आज महापौर का चुनाव हुआ। कांग्रेस और भाजपा के बीच जोर आजमाइश चल रही थी, क्रास वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस ने अंतिम समय में प्रत्याशी घोषित किया। दलीय आधार पर गौर करें तो 70 वार्ड वाले बिलासपुर नगर निगम में 37 सीट पर कांग्रेस और 32 सीट पर भाजपा के पार्षद हैं। परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस के नेता शेख गफ्फार की मौत से एक सीट रिक्त हो गई है। गौरतलब है, कि निकाय चुनाव में कांग्रेस के 35 और कांग्रेस के बागी तीन मिलाकर कुल 38 सीटें जीती हैं। इससे यहां कांग्रेस का पलड़ा भारी था।
 

Share

Leave a Reply